Reported By: dhiraj dubay
,Korba Crime News / Image Source : IBC24
कोरबा : Korba Crime News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पाली थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 7 वर्षीय अयान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने न केवल मासूम के सिर को पत्थर से कुचल दिया, बल्कि साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मासूम अयान को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया था। Chhattisgarh Crime News बताया जा रहा है कि वहां आरोपी बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश कर रहा था। जब मासूम ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से हैवानियत भरा कदम उठाया।
आरोपी ने पास ही पड़े भारी पत्थर से अयान के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया और फरार हो गया। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर जब अयान का सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। संदेह के आधार पर जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन यह घटना समाज में मासूम बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर