राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन बिल को संविधान के लिए खतरा बताया

राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन बिल को संविधान के लिए खतरा बताया

राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन बिल को संविधान के लिए खतरा बताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: December 10, 2019 10:30 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक बिल पेश होने के बाद सियासी दलों से इस पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन विधेयक बिल को संविधान के लिए खतरा बताया है।

पढ़ें- हिंदू युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़ि…

राहुल के मुताबिक जो इस बिल का समर्थन कर रहा है वो इस देश के साथ दगा कर रहे हैं। बता दें लोकसभा में पास होने के बाद बिल को राज्य सभा पेश करने की तैयारी चल रही है।

पढ़ें- नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अमेरिकी आयोग ने जताई आपत्ति, सिफारिश में कहा- बेह…

बता दें नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 के मुताबिक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण 31 दिसम्बर 2014 तक भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को अवैध शरणार्थी नहीं माना जाएगा बल्कि उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी। यह विधेयक 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का चुनावी वादा था।

पढ़ें – ऑटो सेक्टर में मंदी का बड़ा असर, नवंबर महीने में बिक्री में 12 फीसद…

प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि हम सरकार के एजेंडे के खिलाफ लड़ेंगे जो हमारे संविधान को सिस्टमैटिकली तरीके से खत्म कर रहा है।


लेखक के बारे में