Reliance Industries Share Price: शेयर बाजार में भूचाल! अधिग्रहण की खबर से 7% तक उछला ये स्टॉक, निवेशकों की खुशी सातवें आसमान पर

Ads

Reliance Industries Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिडेट ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1% हिस्सेदारी खरीद ली है। इससे रिलायंस अब इस एंटरटेनमेंट कंपनी का प्रमुख हिस्सेदार बन गया है और उसका नियंत्रण भी हासिल कर लिया है। (NSE:RELIANCE, BSE:500325)

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 04:04 PM IST

(Reliance Industries Share Price/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • रिलायंस के शेयर आज 7% तक उछले
  • RSBV ने Sikhya Entertainment में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी
  • डील की कुल राशि 150 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: Reliance Industries Share Price Today आज मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। मंगलवार को बीएसई में कंपनी का शेयर 1473.90 रुपये के स्तर पर खुला और दिन के दौरान 1489.50 रुपये तक पहुंच गया। आज दोपहर करीब 3.27 बजे यह शेयर 1437.40 रुपये पर 3.38% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। इस तेजी का मुख्य कारण कंपनी द्वारा किए गए एक बड़े अधिग्रहण को बताया जा रहा है।

सिख्या एंटरटेनमेंट में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी (Bought 50.1% Stake)

रिलायंस ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। यह डील 150 करोड़ रुपये में हुई है और अधिग्रहण की प्रक्रिया 2 फरवरी को पूरी हो गई। इसके साथ ही रिलायंस अब इस प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस में प्रमुख हिस्सेदार बन गया है। सिख्या एंटरटेनमेंट को अकादमी अवॉर्ड सहित कई फिल्म अवॉर्ड मिल चुके हैं, इसलिए यह कंपनी इंडस्ट्री में अपनी पहचान रखती है।

जियो स्टूडियो को मिलेगा फायदा (Jio Studio will get Benefit)

रिलायंस ने कहा है कि इस डील से जियो स्टूडियो की पोजीशन देश के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में और मजबूत होगी। कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया कि सिख्या एंटरटेनमेंट की कंटेंट क्रिएशन क्षमता और अनुभव से जियो स्टूडियो को नई फिल्मों और सीरीज बनाने में मदद मिलेगी। इस कदम से रिलायंस की एंटरटेनमेंट रणनीति को भी मजबूती मिलेगी और कंपनी के डिजिटल कंटेंट बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

Reliance Industries Ltd – शेयर विवरण (3 फरवरी 2026)

विवरण मान
वर्तमान मूल्य ₹1,437.40
आज का बदलाव ₹+47.00 (3.38%)
समय 3 फ़रवरी, 3:28 pm IST
पिछला भाव ₹1,440.20 (13:35)
ओपन ₹1,473.90
हाई ₹1,489.50
लो ₹1,430.20
मार्केट कैप ₹19.45 लाख करोड़
P/E रेश्यो 23.38
52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹1,611.80
52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹1,114.85
डिविडेंड यील्ड 0.38%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹1.37

शेयर का प्रदर्शन (Stock Performance)

पिछले एक साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 16 प्रतिशत की बढ़त रही है, जबकि सेंसेक्स में 8.63 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 1611.80 रुपये और लो 1114.85 रुपये है। मार्केट कैप लगभग 19.45 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 5 साल में रिलायंस के शेयरों में 62 प्रतिशत की बढ़त आई है। 2024 में कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिए थे (1 शेयर पर 1 बोनस शेयर) और 2025 में 5.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया गया था।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

रिलायंस ने किस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है?

रिलायंस की सहायक कंपनी ने Sikhya Entertainment Pvt Ltd में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी है।

यह डील कितने रुपये की है?

यह अधिग्रहण 150 करोड़ रुपये में हुआ है।

इस डील का फायदा किसे मिलेगा?

इससे जियो स्टूडियो की स्थिति मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में मजबूत होगी।

आज रिलायंस के शेयर कितने प्रतिशत बढ़े?

रिलायंस के शेयरों में आज 7% तक की तेजी देखी गई।