Rahul Gandhi on Women Reservation Bill: ‘यह महिलाओं का बिल नहीं है..’, महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी, कहा कुछ ऐसा कि स्पीकर को रोकना पड़ा…

Ads

Rahul Gandhi on Women Reservation Bill: 'यह महिलाओं का बिल नहीं है..', महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी, कहा कुछ ऐसा कि स्पीकर को रोकना पड़ा...

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 03:27 PM IST

rahul gandhi/ image source: ani x handle

Rahul Gandhi on Women Reservation Bill: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi महिला आरक्षण बिल पर बोल रहे हैं। संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की सोच और समाज की दिशा तय करने में एक “ड्राइविंग फोर्स” की भूमिका निभाती हैं और हर व्यक्ति ने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। राहुल गांधी ने महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके सशक्तिकरण पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए, लेकिन मौजूदा बिल को लेकर उन्होंने कई सवाल भी खड़े किए।

Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल का नहीं किया समर्थन

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि “पहला सच यह है कि यह महिलाओं का बिल नहीं है और इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश की जा रही है। परिसीमन के मुद्दे को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब तक जाति जनगणना नहीं होती, तब तक इस तरह के बड़े बदलावों को लागू करना उचित नहीं होगा। उनके अनुसार, बिना स्पष्ट आंकड़ों के आरक्षण और सीटों के पुनर्विन्यास से सामाजिक संतुलन प्रभावित हो सकता है।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ संबंधों पर भी टिप्णी की और कहा कि “प्रधानमंत्री और मेरे बीच कोई व्यक्तिगत दिक्कत नहीं है।” हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति नीतियों और निर्णयों को लेकर है। इसी बीच राहुल गांधी को स्पीकर ने टोका।

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया