राहुल ने चुनावी रैली में केरल की नर्सों और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की

Ads

राहुल ने चुनावी रैली में केरल की नर्सों और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 06:54 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 06:54 PM IST

कोट्टायम (केरल), 30 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को खाड़ी देशों में कार्यरत नर्स और केरल के प्रवासी भारतीयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गांधी ने अथिरमपुझा में चुनावी रैली में कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं यहां निश्चिंत हूं क्योंकि केरल की नर्सें वहां मेरी मां की देखभाल कर रही हैं। वे दयालु और सौम्य हैं। इसीलिए मैं यहां निश्चिंत हूं।”

उन्होंने कहा कि अन्यथा, उन्हें चिंता होती कि उनकी मां ठीक हैं या नहीं। उन्होंने सवाल किया, “तो मुझे निश्चिंतता का भाव कौन दे रहा है? केरल की महिलाएं। जब मैं यहां बोल रहा हूं तो, वे वहां देखभाल कर रही हैं। तो क्या मैं केरल की महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकता?”

उन्होंने कहा कि केरल की नर्स अपने सहानुभूतिपूर्ण और सौम्य स्वभाव के लिए विश्व स्तर पर विख्यात हैं।

गांधी ने खाड़ी देशों में रहने वाले केरल के प्रवासियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “आप पश्चिम एशिया जाइए और वहां केरल के लोगों का कमाल देखिए। दुबई को दुबई ने नहीं बनाया, बल्कि केरल के लोगों ने दुबई का निर्माण किया है। बात सीधी सी है।”

उन्होंने कहा कि केरल के लोगों ने अपने चरित्र, अपने विचारों और लोगों के प्रति अपने व्यवहार के कारण दुबई का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि वायनाड से पांच साल तक सांसद रहने के दौरान उन्होंने ये गुण केरल से सीखे हैं।

भाषा अमित रंजन

रंजन