राहुल गांधी ने कहा सिर्फ लॉकडाउन कोरोना वायरस का समाधान नही, COVID19 के अधिक से अधिक टेस्ट की जरूरत
राहुल गांधी ने कहा सिर्फ लॉकडाउन कोरोना वायरस का समाधान नही, COVID19 के अधिक से अधिक टेस्ट की जरूरत
नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लॉकडाउन किसी भी तरह से कोरोना वायरस को नहीं हराएगा ये बस कुछ समय तक वायरस को रोक कर रखेगा। जब लॉकडाउन खत्म होगा तो ये वायरस फिर से फैल सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन में सरकारी गोडाउन में रखा राशन खराब हो रहा है लेकिन जरूरतमंद लोगों के हाथ खाली है! जरूरी है जिनके पास राशन कार्ड नही है उन्हें भी राशन दिया जाए और फ़ूड नेट बनाकर लोगों की जरूरतों का ध्यान रखा जाये।
ये भी पढ़ें: देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 12 हजार के पार, 414 की हो चुकी है …
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा सिर्फ लॉकडाउन कोरोना वायरस का समाधान नही है, कोरोना से निपटने के लिए COVID19 के अधिक से अधिक टेस्ट की जरूरत है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके और संक्रमित लोगों का ईलाज किया जा सके।
ये भी पढ़ें: पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय निकला कोरोना संक्रमित, संपर्क में आने वाले 72 …
राहुल गांधी ने कहा कि देश में लॉकडाउन सिर्फ समस्या को कुछ समय तक के लिए स्थगित करने जैसा है..जरूरत है प्रधानमंत्री अपने संसाधनों का सही इस्तमाल करें, राज्यों को समस्या से लड़ने पैसा दें ताकि जिला स्तर तक कोरोना से बचाव की तैयारी हो सके।
ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य- मोटर बीमा पॉलिसी धारकों को वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत,…
राहुल गांधी ने अधिक से अधिक टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि अभी भारत में हर 10 लाख आदमी पर केवल 199 व्यक्तियों के टेस्ट किए जा रहे हैं जिसे बढ़ाने की ज़रूरत है। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य सरकारों की मदद करनी चाहिए।उन्होंने मज़दूरों और दिहाड़ी करने वालों के लिए खाने का इंतज़ाम करने की वकालत करते हुए कि खाद्य क्षेत्रों को मज़बूत किया जाना चाहिए, ज़रूरतमंदों को राशन कार्ड दिया जाना चाहिए, न्याय स्कीम के तहत ग़रीबों के खाते में सीधे पैसा जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ तो लड़ाई अभी शुरू हुई है और ये लड़ाई लंबी चलेगी।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में आज 25 नए पॉजिटिव केस मिले, राज्य में अब कोरोना संक्रमि…

Facebook


