Rahul Gandhi Speech on women reservation Bill || Image- Sansad TV File
नई दिल्ली: महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में चर्चा के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने जहाँ केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो सत्तादल के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। (Rahul Gandhi Speech on women reservation Bill) इसी तरह आज जब राहुल गांधी ने इस बिल पर अपनी बात रखे तो पक्ष के सांसदों ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें अपने शब्द वापस लेने और माफी की मांग की। दरअसल राहुल गाँधी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर हमला किया।
दरअसल अपने सम्बोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अपनी ताकत घटने से डर रही है। इनके लिए संविधान से ऊपर मनुवाद है। सरकार को सच्चाई अच्छी नहीं लगती। बीजेपी जानती है कि यह बिल वह वास्तव में पारित नहीं करा सकती। यह घबराहट में आया रिएक्शन है। इस बिल के जरिये देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है और प्रधानमत्री जी यह संदेश देना चाहते हैं कि वह प्रो-वीमेन हैं। मैजिशियन ऑफ बालाकोट, मैजिशियन ऑफ बालासोर, मैजिशियन ऑफ ऑपरेशन सिंदूर… राहुल गांधी की इस बात पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ।
राहुल गांधी ने बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासियों को हिंदू कहते हो और उन्हें जगह नहीं देते’ उन्होंने जादू की कहानी सुनाते हुए कहा,’ एक गलती की उसने और उसके बाद वह जादू कर ही नहीं पाया। मेरी दादी ने मुझे गार्डन में एक बात और समझाई थी। (Rahul Gandhi Speech on women reservation Bill) उन्होंने कहा था कि असली ताकत होती है, वह झुककर काम करती है। अपने आपको दिखाती कभी नहीं है। हर कोई जानता है जादूगर और बिजनेसमैन।’
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी ने प्रधानमंत्री बनाया है। विपक्ष के नेता को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती। इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की ओर से पीएम के लिए कहे गए शब्दों की निंदा की और कहा कि मैजिशियन कह-कहकर के ये किसी व्यक्ति का अपमान नहीं कर रहे। यह देश की जनता का अपमान कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पहला सच तो ये है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित हो चुका। उन्होंने कहा कि ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। यह बिल एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है, उनके अधिकार छीनने का एजेंडा है। सरकार डरी हुई है। ये काम असम और जम्मू कश्मीर में कर चुके हैं, (Rahul Gandhi Speech on women reservation Bill) अब सरकार यही पूरे देश में करना चाहती है। इस बिल का महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है। आप सत्ता हथियाने की कोशिश में हैं। ये बिल राष्ट्रविरोधी है। हम सरकार को ये नहीं करने देंगे। दक्षिण और उत्तर भारत के साथ भेदभाव हो रहा है। दलित और आदिवासी की भागीदारी कम हो रही है।
#WATCH | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi refers to the PM as a “magician”. “Everybody knows there is a partnership between the magician and the businessman,” says Rahul Gandhi. pic.twitter.com/iggl8UdA68
— ANI (@ANI) April 17, 2026
‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स
उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू
चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट
ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया