केजरीवाल के धरने पर राहुल का ट्वीट मोदी पर साधा निशाना
केजरीवाल के धरने पर राहुल का ट्वीट मोदी पर साधा निशाना
दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने पर आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राहुल गाँधी ने ट्वीट किया है। इतना ही नहीं अपने ट्विटर के माध्यम से राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को भी घेरने की कोशिश की है।
Delhi CM, sitting in Dharna at LG office.
BJP sitting in Dharna at CM residence.
Delhi bureaucrats addressing press conferences.
PM turns a blind eye to the anarchy; rather nudges chaos & disorder.
People of Delhi are the victims, as this drama plays out.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 18, 2018
राहुल ने अपने ट्वीट में कहा है कि एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एलजी ऑफिस में धरना दे रहे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी सीएम आवास पर धरना दी है वहीं दिल्ली के आईएएस अपनी सरकार के खिलाफ कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और हमारे मोदी जी हैं जो पूरे मामले में आंख बंद किये हुए हैं। उन्हें जनता की तकलीफ भी नज़र नहीं आ रही।
ये भी पढ़ें –गुप्त धन के झांसे में फंसा परिवार, तांत्रिक ने वसूले एक करोड़ 5 लाख, गिरफ्तार
ज्ञात हो कि दिल्ली में राज्य सरकार और उपराज्यपाल के बीच अभी भी सुलह नहीं हुई है। और इस बीच आप पार्टी के मंत्री की भी तबियत बिगड़ गयी है। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नौकरशाहों को अपनी तरफ से सुरक्षा का भरोसा दिया है। साथ ही हड़ताल खत्म करने की अपील भी की है जिसे आईएएस एसोसिएशन ने स्वागत भी किया है।जिसे देखते हुए लग रहा है कि हड़ताल जल्द खत्म हो सकती है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


