राहुल गांधी सोमवार को करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद, भूपेश और पुनिया ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

Ads

राहुल गांधी सोमवार को करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद, भूपेश और पुनिया ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

  •  
  • Publish Date - January 27, 2019 / 11:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अटल नगर(नया रायपुर) से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद करेंगे। दोपहर दो बजे यहां आयोजित किसान आभार सम्मेलन में वे छत्तीसगढ़ सरकार की लोहंडीगुड़ा के किसानों अधिग्रहित जमीन वापस भी करेंगे।

उनकी सभा से पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। सम्मेलन में एक लाख से ज़्यादा भीड़ के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहे। वहीं इससे पहले रायपुर पहुंचे पुनिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी कल किसानों का आभार व्यक्त करेंगे।

यह भी पढ़ें : साइना ने जीता इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब, मारिन ने चोट के कारण बीच में ही छोड़ा फाइनल 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों को दिया वादा पूरा किया है। वे लोकसभा चुनाव का कल शंखनाद करेंगे। पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी पर अपशब्द बयान देने वाले भाजपा नेताओं को माफ़ी मांगनी चाहिए। वहीं कांग्रेस भवन में राष्ट्रध्वज की बजाय चरख़ा वाला कांग्रेस का झंडा फहराने पर पुनिया ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि संविधान जलाने वाले लोग हमें राष्ट्रभक्ति का सर्टिफ़िकेट न दे, हम तिरंगे का सम्मान करते हैं।