वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं : निर्वाचन आयोग

Ads

वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं : निर्वाचन आयोग

  •  
  • Publish Date - September 18, 2025 / 12:49 PM IST,
    Updated On - September 18, 2025 / 12:49 PM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरों’ की रक्षा करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार बताया।

आयोग ने कहा, ‘‘राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। किसी भी वोट को ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति द्वारा हटाया नहीं जा सकता, जैसा कि गांधी ने गलत धारणा बनाई है।’’

निर्वाचन आयोग ने जोर देकर कहा कि संबंधित व्यक्ति का पक्ष सुने बिना कोई भी नाम हटाया नहीं जा सकता।

राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार पर ‘‘वोट चोरों’’ और ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’’ को बचाने का आरोप लगाया तथा कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट सुनियोजित तरीके से हटाए जा रहे थे।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा