बड़ौदा हाउस स्थित उत्तर रेलवे कार्यालय में रिश्वत मामले में छापेमारी
बड़ौदा हाउस स्थित उत्तर रेलवे कार्यालय में रिश्वत मामले में छापेमारी
नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ अधिकारी से जुड़े रिश्वत मामले में यहां बड़ौदा हाउस स्थित उत्तर रेलवे के कार्यालय में छापेमारी की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी से कथित तौर पर रिश्वत लिए जाने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों ने दावा किया कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
भाषा सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


