राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान

Ads

राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 11:58 AM IST

जयपुर, दो फरवरी (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बारिश हुई है और मौसम विभाग के अनुसार अभी यह दौर जारी रहेगा और इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार सोमवार सुबह तक के 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ में हुई, जो 13 मिलीमीटर दर्ज की गई।

इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी दो से तीन दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी व पूर्वी भागों में आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने की संभावना है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना