हिमाचल प्रदेश में सात नवंबर से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में सात नवंबर से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान
शिमला, चार नवंबर (भाषा) स्थानीय मौसम कार्यालय ने शनिवार को अनुमान जताया कि सात से नौ नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश और हिमपात हो सकता है क्योंकि मंगलवार रात एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
मौसम विभाग ने कहा कि सात नवंबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है जबकि आठ और नौ नवंबर को मध्यम पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश व हिमपात हो सकता है।
बीते 24 घंटे में मनाली के निकट कसोल में एक मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि भावनगर, कल्पा और कुछ अन्य स्थानों पर नाममात्र की बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश में एक अक्टूबर से चार नवंबर के बीच मानसून के बाद के मौसम में सामान्य 27.9 मिलीमीटर की तुलना में 27.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।
आदिवासी बहुल लाहौल-स्पीति जिले के केलोंग में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई और तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ऊना सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


