चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में बारिश

Ads

चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में बारिश

  •  
  • Publish Date - May 4, 2022 / 05:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

चंडीगढ़, चार मई (भाषा) चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में बुधवार को बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी बारिश हुई।

चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन से सामान्य से काफी अधिक रहा है।

चंडीगढ़ के निवासी ललित गोयल ने कहा, ”बारिश के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली है।”

भाषा

जोहेब उमा

उमा