जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने एक युवक के थैले से 512 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इसके अनुसर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। जब्त स्मैक (हेरोइन) की अनुमानित कीमत 1.03 करोड़ रुपये है।
यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प-नशा मुक्त नागौर’ के तहत की गई। मेड़ता सिटी के क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेश के रूप में हुई है जो बारां जिले का रहने वाला है।
उसे जिला पुलिस की विशेष इकाई और मेड़ता सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने डांगावास इलाके से पकड़ा।
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने उसके पास से 512 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.03 करोड़ रुपये है।’
भाषा पृथ्वी संतोष
संतोष