राजस्थान: सरपंच के उपचुनाव में 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Ads

राजस्थान: सरपंच के उपचुनाव में 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

  •  
  • Publish Date - September 24, 2021 / 08:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

जयपुर, 24 सितंबर (भाषा) राजस्थान के 33 जिलों में 27 सरपंच और 1249 पंचों के उप चुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद सरपंच पद के लिए 69 उम्मीदवार और पंच के लिए 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।

इन पदों के लिए 28 सितंबर को प्रातः 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि सरपंच पद के लिए प्राप्त 140 नामांकन पत्रों में से संवीक्षा के बाद 138 आवेदन सही पाए गए और इनमें से 62 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।

अधिकारी ने बताया कि इसके पश्चात 7 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए। इस तरह 20 पंचायतों में सरपंच पद के लिए 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंच पदों के लिए प्राप्त आवेदनों में से 2081 आवेदन सही पाए गए। इनमें से 509 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए गए। इन पंचायतों में 953 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह अब 276 पंच पदों के लिए 624 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

गुप्ता ने बताया कि 28 सितंबर को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी।

उपसरपंच का चुनाव 29 सितंबर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के उप चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से एवं वार्ड पंचों के चुनाव मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन