राजस्थान : भाई ने बहन की हत्या की

Ads

राजस्थान : भाई ने बहन की हत्या की

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 10:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

जयपुर, 15 फरवरी (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भाई ने अपनी विवाहिता बहन की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इंद्रा और उसके भाई गगन सिंह के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपी ने उसे गुस्से में पीट-पीट कर मार डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना पीलीबंगा थाना क्षेत्र के बडोपाल गांव की है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता की ओर से अपने फरार पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मामलें की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा