राजस्थान : बस खड़े ट्रेलर से टकराई; दो की मौत और 16 घायल

राजस्थान : बस खड़े ट्रेलर से टकराई; दो की मौत और 16 घायल

राजस्थान : बस खड़े ट्रेलर से टकराई; दो की मौत और 16 घायल
Modified Date: April 9, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: April 9, 2026 12:15 pm IST

जयपुर, नौ अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कोटपुतली जिले में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक बस सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना बुधवार रात बीडीएम अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर हुई। टक्कर के बाद बस में अफरा—तफरी मच गई और यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। बस में करीब 22 यात्री सवार थे, तभी यह राजमार्ग पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पर लदे लोहे की सरिए बस के आगे के हिस्से में घुस गए, जिससे चालक और कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

कोटपुतली थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को बाद में क्रेन की मदद से हटाया गया और यातायात बहाल किया गया।

उन्होंने कहा, “ट्रेलर चालक फरार हो गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नागौर जिले के लाडोली गांव निवासी चंद्रमोहन और महिला यात्री बिच्छू देवी के रूप में हुई है। चंद्रमोहन बस चलाता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को सरकारी बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

भाषा बाकोलिया

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में