राजस्थान मंत्रिमंडल के शनिवार को विस्तार की संभावना

Ads

राजस्थान मंत्रिमंडल के शनिवार को विस्तार की संभावना

  •  
  • Publish Date - December 29, 2023 / 10:31 PM IST,
    Updated On - December 29, 2023 / 10:31 PM IST

जयपुर, 29 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को होने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त मंत्री अपराह्न साढ़े तीन बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन में पहले से ही हो चुकी हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए हैं।

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला।

भाजपा के भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

भाषा कुंज पृथ्वी नोमान

नोमान