राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल बागडे से मुलाकात की

Ads

राजस्थान: मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल बागडे से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 7, 2025 / 02:40 PM IST,
    Updated On - July 7, 2025 / 02:40 PM IST

जयपुर, सात जुलाई (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। राजभवन ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बागडे से मुलाकात की।

राजभवन के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास से जुड़े मुद्दों पर राज्यपाल से चर्चा की। मुख्यमंत्री शर्मा की राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी