जयपुर, तीन मार्च (भाषा) कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को 200 विधानसभा क्षेत्रों के क्षेत्रवार प्रभारियों की बैठक ली।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने एक बयान में बताया कि प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती एवं जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के लिये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष ने दो चरणों में विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त प्रभारियों की बैठक लेकर उनसे संवाद किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
भाषा
कुंज, रवि कांत रवि कांत