जयपुर, 29 जून (भाषा) राजस्थान की अजमेर उच्च सुरक्षा जेल में बंद कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जेल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल जेल पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक की एक टीम भी जांच के लिए जेल परिसर पहुंच गई है।
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र