Rajasthan Dust Storm: सावधान! 70 KM की रफ्तार से आए रेत के बवंडर ने मचाई भारी तबाही, तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी, जानें अपने क्षेत्र का हाल

Ads

Rajasthan Dust Storm: अचानक मौसम बदला और धूलभरी आंधी चली। पाकिस्तान की तरफ से 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से रेत के बवंडर आए।

  • Reported By: Ranjan Dave

    ,
  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 07:02 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 07:07 PM IST

Rajasthan Dust Storm/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के बीकानेर और आसपास के इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और रेत के बवंडर चले
  • तेज तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गए, टीन शेड और होर्डिंग्स उड़ गए, जिससे कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ
  • मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों के लिए तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है

Rajasthan Dust Storm: राजस्थान में शाम को अचानक मौसम बदला और इसके बाद धूलभरी आंधी चली। पाकिस्तान की तरफ से 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से रेत के बवंडर आए। बीकानेर व आसपास के जिलों मेंलोगों को सड़क पर दिन में लाइटें जलाकर चलना पड़ा और अंधेरे जैसा लगने लगा। चारों तरफ रेत का गुब्बार छा गया। धूलभरी आंधी ने मौसम बदल दिया।

इस भयंकर बवंडर और आंधी तूफान (Rajasthan Dust Storm) ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गये। वहीं होर्डिंग्स, टीन शेड उड़ गये। लक्ष्मणगढ़ में एसडीएम कोर्ट रोड पर पिंजरापोल गौशाला के पास वर्षों पुराने पीपल के पेड़ का दूसरा हिस्सा भी आज के तूफान की भेंट चढ़ गया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय प्रभाव से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गर्म हवाओं की जगह धूल उड़ाती तेज हवा चलने लगी और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

तेज अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (Rajasthan Dust Storm) ने जिले के लिए आज और कल तेज अंधड़, बारिश का अलर्ट जारी किया है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जून के पहले सप्ताह में आंधी, बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं जून के दूसरे सप्ताह में क्षेत्र में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

 

 

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

राजस्थान में धूलभरी आंधी क्यों आई?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और मौसम में बदलाव देखने को मिला।

आंधी की रफ्तार कितनी थी?

कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई।

किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा असर देखा गया?

बीकानेर और आसपास के जिलों में धूलभरी आंधी का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला, जहां दिन में भी अंधेरे जैसी स्थिति बन गई।

क्या मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी किया है?

हां, मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जून के महीने में मौसम कैसा रहने की संभावना है?

मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि दूसरे सप्ताह में सामान्य बारिश की संभावना है।

ताजा खबर