राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 13 मार्च से ‘जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा’ करेंगे

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 13 मार्च से ‘जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा’ करेंगे

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 13 मार्च से ‘जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा’ करेंगे
Modified Date: March 12, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: March 12, 2026 11:36 pm IST

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अपने रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र (कोटा) में 13 मार्च से चार दिवसीय ‘जन हिताय–जन सुखाय पदयात्रा’ करेंगे और इस दौरान वह लोगों से संवाद करेंगे व सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

यह पदयात्रा शुक्रवार से शुरू होकर 16 मार्च को समाप्त होगी और लाडपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गुजरेगी।

दिलावर ने कहा, ‘‘इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल दौरान योजनाओं का लाभ चुनिंदा लोगों तक ही पहुंचाया गया और कई पात्र लोग खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से वंचित रह गए।

दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में