राजस्थान : अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

राजस्थान : अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

राजस्थान : अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, 15 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: February 25, 2021 9:40 am IST

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बीकानेर और सीकर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बीकानेर जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और बस की भिडंत में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार 12 लोग घायल हो गये। घायलों में से चार की हालत गंभीर है, उन्हें सुजानगढ़ राजकीय अस्पताल रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक ट्रक चालक की पहचान माधोसिंह के रूप में की गई है। ट्रक के खलासी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सीकर जिले में हुए दूसरे अन्य हादसे में सीकर सदर थाना क्षेत्र में बीती रात जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास पर एक पिकअप और ट्रैवलर मिनी बस में हुई भिडंत में ट्रैवलर चालक और दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओम कंवर, संतोष कंवर और शीशपाल के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में