राजस्थान सरकार ने विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए नीति पेश की

राजस्थान सरकार ने विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए नीति पेश की

राजस्थान सरकार ने विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए नीति पेश की
Modified Date: March 25, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: March 25, 2026 5:37 pm IST

जयपुर, 25 मार्च (भाषा) राजस्थान सरकार ने विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास व रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए ‘औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026’ पेश की है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए माहौल बेहतर बनाने के मकसद से यह नीति पेश की गई है और यह ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी मददगार साबित होगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस नीति के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों का विकास, भूमि-जल-ऊर्जा संसाधनों का वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग तथा ‘लॉजिस्टिक्स’ सुविधाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास भी सुनिश्चित होगा।

इस नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों को चार विकास मॉडलों पर विकसित किया जाएगा। मॉडल-ए में राजस्थान राज्य औद्योगिकी विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा आवंटित भूमि पर पूरी तरह निजी डेवलपर द्वारा विकास किया जाएगा। वहीं, मॉडल-बी के अंतर्गत औद्योगिक पार्क के लिए 80 प्रतिशत भूमि डेवलपर द्वारा और शेष 20 प्रतिशत भूमि रीको द्वारा निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

बयान के मुताबिक इसी तरह, मॉडल-सी के तहत पार्क के लिए संपूर्ण भूमि की विकासकर्ता द्वारा व्यवस्था की जाएगी तथा मॉडल-डी पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा। भाषा पृथ्वी

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में