राजस्थान सरकार ने बदला ‘मियां का बाड़ा’ गांव का नाम, अब कहलाएगा महेश नगर

Ads

राजस्थान सरकार ने बदला 'मियां का बाड़ा' गांव का नाम, अब कहलाएगा महेश नगर

  •  
  • Publish Date - August 9, 2018 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

जयपुर। यूपी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन किए जाने के बाद अब राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने एक गांव का नाम भी बदला है। पाक सीमा से सटे बाड़मेर जिले के मियों का बाड़ागांव का नाम अब बदलकर महेश नगर’ रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वसुंधरा राजे सरकार की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्ड पर लिखे मियों का बाड़ा नाम को हटाकर महेश नगर लिख दिया गया है।

इस संबंध में राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग ने सभी विभागों को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि अब इस गांव से संबंधित कामकाज महेश नगर के नाम से ही होगे। गांव के स्कूल, पटवार घर और सरकारी अस्पताल पर भी नया नाम लिख दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के सरकारी वकील से कहा- राज्य सरकार का चम्मच न बनें

बताया जाता है कि आजादी से पहले इस गांव का नाम महेश रो बाड़ो था। कालांतर ने ये मियां का बाड़ा कहलाया जाने लगा। इसका नाम बदलने की जानकारी जिला कलेक्टर और सिवाना तहसील के एसडीएम ने दी है। नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्थान सरकार ने इसी वर्ष जनवरी में गृह मंत्रालय को भेजा था

वहीं बाड़मेर के सिवाना के विधायक हमीर सिंह का कहना है कि मियों का बाड़ा का नाम बदलने की मांग काफी पुरानी थी । उन्होंने कहा, ‘इस गांव में भगवान शिव का मंदिर के होने की वजह से इसका नाम महेश नगर रखा गया है। इसके पहले इसका यही नाम था, लेकिन वक्त के साथ लोगों की बोली में बदलाव और पलायन के चलते इसे मियों का बाड़ा बुलाया जाने लगा।

वेब डेस्क, IBC24