युवाओं का बेरोजगारी भत्ता फिर शुरू करे राजस्थान की भाजपा सरकार: गहलोत

युवाओं का बेरोजगारी भत्ता फिर शुरू करे राजस्थान की भाजपा सरकार: गहलोत

युवाओं का बेरोजगारी भत्ता फिर शुरू करे राजस्थान की भाजपा सरकार: गहलोत
Modified Date: June 11, 2024 / 07:38 pm IST
Published Date: June 11, 2024 7:38 pm IST

जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान में युवाओं को कई महीनों से बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से इसे फिर शुरू करने की मांग की है।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘ राजस्थान में हमारी सरकार के दौरान युवाओं को 4500 रुपये प्रति महीने तक का बेरोजगारी भत्ता देना शुरू किया गया था जो उनके लिए बड़ा संबल होता है। मुझे बहुत सारे युवाओं ने बताया है कि बीते कई महीनों से उन्हें बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में परेशानी आ रही है।’’

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव में गारंटी दी थी कि भाजपा सरकार आने पर पिछली किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं ने इस गांरटी पर भरोसा कर भाजपा को वोट तो दे दिया था पर अब उन्हें नौकरी या बेरोजगारी भत्ता नहीं केवल अफसोस मिल रहा है।

गहलोत ने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहना चाहूंगा कि युवाओं का बेरोजगारी भत्ता जल्द से जल्द पुन: शुरू करें जिससे उन्हें राहत मिले।’’

भाषा पृथ्वी कुंज राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में