युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा
जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए स्पष्ट नीतियों के साथ काम कर रही है।
‘माय भारत बजट क्वेस्ट–राजस्थान यूथ डायलॉग’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं और अपनी प्रतिभा व क्षमता से विभिन्न क्षेत्रों में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई की है, जिसमें पेपरलीक प्रकरणों में गिरफ्तारियां भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 1.25 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, साथ ही निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं।
भाषा बाकोलिया जोहेब
जोहेब

Facebook


