Rajasthan Hospital Strike | Photo Credit: IBC24
जयपुर: Rajasthan Hospital Strike जयपुर में स्थित एक निजी अस्पताल के निदेशक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार से राज्य के निजी चिकित्सकों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) की राजस्थान इकाई ने घोषणा की है कि निजी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं 14 अप्रैल सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल सुबह 8 बजे तक बंद रहेंगी।
Rajasthan Hospital Strike विरोध प्रदर्शन जयपुर के एक निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ है। उन्हें हाल ही में चिकित्सीय लापरवाही के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिससे राज्य के चिकित्सकों के बीच व्यापक आक्रोश फैल गया है।
आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पहले गठित एक मेडिकल बोर्ड ने मामले में चिकित्सीय लापरवाही का कोई सबूत नहीं पाया था। उनका आरोप है कि गिरफ्तारी राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) से जुड़ी कुछ मामूली अनियमितताओं के आधार पर की गई है।