राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई हिस्से में हुई हल्की से मध्यम बारिश
राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई हिस्से में हुई हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, 19 मार्च (भाषा) राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि बाड़मेर में बृहस्पतिवार सुबह तक सर्वाधिक 16.6 (मिलीमीटर) मिमी वर्षा हुई।
विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विभाग ने बताया कि बाड़मेर में बृहस्पतिवार सुबह तक 16.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई जबकि अन्य स्थानों पर 16 मिमी से कम बारिश हुई।
विभाग के मुताबिक, अलवर में बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमात जताया जबकि जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है।
विभाग के मुताबिक, पूरे राज्य में 21 मार्च को शुष्क मौसम रहने की संभावना है जबकि 22 मार्च को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विभाग ने बताया कि तूफान और बारिश की गतिविधियों के कारण अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई तथा अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 36 डिग्री से नीचे रहा।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


