राजस्थान : पाकिस्तानी गैंगस्टर से संबंध रखने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्थान : पाकिस्तानी गैंगस्टर से संबंध रखने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

राजस्थान : पाकिस्तानी गैंगस्टर से संबंध रखने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: March 27, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: March 27, 2026 5:20 pm IST

जयपुर, 27 मार्च (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी से संपर्क रखने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान आकाशदीप (20) के रूप में हुई है और वह केसरीपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के माध्यम से पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी समेत कुछ व्यक्तियों के संपर्क में था।

लालगढ़ के थाना प्रभारी गुरनेल सिंह ने बताया कि आकाशदीप को बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य) के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच में उसके पाकिस्तानी संपर्कों के साथ बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। वह सोशल मीडिया पर शहजाद भट्टी को फॉलो करता था और उसके साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाई गई एक तस्वीर भी अपने पास रखता था, जिसे वह स्थानीय लोगों को दिखाकर उससे संबंध होने का दावा करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में