राजस्‍थान: नगरपालिका का अधिशासी अधिकारी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

Ads

राजस्‍थान: नगरपालिका का अधिशासी अधिकारी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 2, 2022 / 02:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

जयपुर, दो अगस्‍त (भाषा) भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) के एक दल ने मंगलवार को नगर पालिका लाड़नूं के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मघराज डूडी को 20 हजार रूपये की कथित र‍िश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के यहां जारी बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की कि एक भूखण्ड का पट्टा जारी करने के एवज में डूडी ने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

एसीबी के दल ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को परिवादी से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

भाषा पृथ्‍वी सिम्मी

सिम्मी