राजस्थान: सहकारी समितियों को क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार वितरित

राजस्थान: सहकारी समितियों को क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार वितरित

राजस्थान: सहकारी समितियों को क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार वितरित
Modified Date: March 24, 2026 / 05:00 pm IST
Published Date: March 24, 2026 5:00 pm IST

जयपुर, 24 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) की ओर से विभिन्न श्रेणियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली सहकारी समितियों को ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’ मंगलवार को यहां प्रदान किए गए।

सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने यहां एक कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए।

दक ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की संकल्पना को साकार करने में सहकारी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारी क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसके माध्यम से लाभान्वित करने के प्रयास कर रही है।

दक ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में सहकार सदस्यता अभियान आयोजित किया गया जिसमें सहकारी समितियों के लगभग नौ लाख नये सदस्य बनाये गए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सहकारी क्षेत्र में 120 से अधिक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक सुनील कुमार छापोला ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न श्रेणियों में अच्छा काम करने वाली समितियों को प्रत्येक दो वर्ष में राज्य स्तर पर उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं 35 हजार रुपये की राशि और श्रेष्ठता पुरस्कार के अंतर्गत ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में