जयपुर, तीन मई (भाषा) राजस्थान के कई क्षेत्रों में रविवार को गर्मी का दौर जारी रहा और फलौदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फलौदी के बाद चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि श्रीगंगानगर व जैसलमेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि कोटा में 42.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस और चुरू में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और धूल भरी आंधी चली।
सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में सबसे अधिक 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र