राजस्थान : सीकर में ट्रेलर ट्रक की टक्कर से शिक्षक दंपति की मौत

Ads

राजस्थान : सीकर में ट्रेलर ट्रक की टक्कर से शिक्षक दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 10:16 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 10:16 PM IST

जयपुर, 29 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सीकर-उदयपुरवाटी मार्ग पर गोल्याना गांव के पास हुआ।

गोतरा थाने के सहायक उपनिरीक्षक कर्णी सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रेटा गांव निवासी अशोक गुर्जर (32) और उनकी पत्नी पूजा (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अशोक गुर्जर सीकर के जीणमाता स्थित एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे।

परिजनों के अनुसार, दंपति पत्नी के मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे रेटा गांव से टोडपुरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में अशोक ने विद्यालय में रुककर आकस्मिक अवकाश लिया और फिर आगे बढ़े।

गोल्याना के पास सामने से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीकर जिला अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रेलर ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत