राजस्थान: कार-जीप की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, कई लोग घायल
राजस्थान: कार-जीप की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, कई लोग घायल
जयपुर, 30 मार्च (भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर इलाके में सोमवार को एक कार और जीप की आमने-सामने की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा भद्रकाली बाईपास रोड पर हुआ।
पुलिस के अनुसार, जीप में सवार लोग हरियाणा में एक शोक सभा में शामिल होने के बाद अपने गांव बुधवालिया लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजबाला (40), रोशनी (48) और कलावती देवी (40) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल लोगों में तीन से छह साल की उम्र के चार बच्चे भी शामिल हैं।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


