राजस्थान: हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Ads

राजस्थान: हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 07:31 PM IST

जयपुर, 29 जून (भाषा) राजस्थान के करौली जिले में सोमवार को एक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा टोडाभीम क्षेत्र के भोपर गांव के पास नदी किनारे हुआ।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि तभी वे सड़क पर टूटे पड़े एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।

टोडाभीम के पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा ने बताया, ‘‘करंट लगने से मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अखाड़ा गांव निवासी रामबाबू, विष्णु और चौबे जाटव के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र