Flipkart Freedom Sale Offers: iPhone 17 पर मिल रही बड़ी छूट, 11,000 रुपये बचाने का मौका, जानिए कैसे मिलेगा इतना सस्ता Apple का ये नया फोन

Ads

Flipkart Freedom Sale Offers: फ्लिपकॉर्ट Freedom Sale में iPhone 17 पर शानदार छूट मिलने वाली है। 08 अगस्त से शुरू होने वाली सेल में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत वाल यह फोन बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इससे ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 01:36 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 01:37 PM IST

(Flipkart Freedom Sale Offers/ Image Credit: Apple)

HIGHLIGHTS
  • Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 पर बड़ा ऑफर।
  • 11,000 रुपये तक की बचत का मौका।
  • 71,900 रुपये की इफेक्टिव कीमत संभव।

नई दिल्ली: Flipkart Freedom Sale Offers: फ्लिपकॉर्ट Freedom Sale 08 अगस्त से शुरू होने जा रही है जो 15 अगस्त तक चलेगी। इस सेल में iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट (Flipkart Freedom Sale Offers) मिलने वाली है। कंपनी के अनुसार, यह फोन 71,900 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, Flipkart ने अभी ऑफर का पूरा ब्रेकडाउन जारी नहीं किया है। लेकिन इसमें बैक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स शामिल होने की संभावना है। iPhone 17 भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में ग्राहकों को करीब 11,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

क्या iPhone 17 खरीदना फायदे का सौदा है?

अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं और करीब 1 लाख रुपये खर्च नहीं करना चाहते तो यह ऑफर आपके लिए अच्छा (Flipkart Freedom Sale Offers) विकल्प हो सकता है। खासकर वे यूजर्स जो पुराने iPhone से अपग्रेड करना चाहते हैं। उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी का फायदा मिलेगा। लेकिन जिन लोगों के पास पहले से नया iPhone मॉडल है, उनके लिए सिर्फ डिस्काउंट के कारण अपग्रेड करना जरूरी नहीं हो सकता है।

iPhone 17 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

iPhone 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो पिछले मॉडल से बड़ा है। इसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद हो जाते हैं। फोन की स्क्रीन 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें Ceramic Shield 2 दिया गया है जो स्क्रीन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने में मदद करता है।

A19 चिप और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम

iPhone 17 में Apple का नया A19 चिपसेट दिया गया है जिसमें 6-कोर CPU और 5-कोर GPU मिलता है। यह फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होता है और टॉप मॉडल में 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 1x और 2x शूटिंग मोड सपोर्ट करता है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बेहतर बैटरी और कई कलर ऑप्शन

Apple ने iPhone 17 में बैटरी लाइफ को भी बेहतर किया है। कंपनी के मुताबिक, यह पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। iPhone 17 लेवेंडर, मिस्ट ब्लू, सेज, व्हाइट और ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Flipkart का ऑफर (Flipkart Freedom Sale Offers) iPhone खरीदने वालों के लिए आकर्षक डील साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone 17 पर कितना डिस्काउंट मिल सकता है?

Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 पर करीब 11,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

iPhone 17 की सेल कब शुरू होगी?

Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी।

iPhone 17 की इफेक्टिव कीमत कितनी हो सकती है?

बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट के बाद iPhone 17 करीब 71,900 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर मिल सकता है।

iPhone 17 के कैमरा फीचर्स क्या हैं?

इसमें 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।