राजस्थान: सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

Ads

राजस्थान: सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 05:40 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 05:40 PM IST

जयपुर, छह जुलाई (भाषा) राजस्थान में नीम का थाना कस्बे के पास सोमवार सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक एवं एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नीम का थाना कस्बे में कुल्हाड़ा गांव के पास एक वाहन (बोलेरो) एवं मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई, फलस्वरूप महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया।

सदर थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान भगवती देवी (65) और सुरेंद्र (27) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि भगवती की बेटी संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हुई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार