राजस्थान: दो बहनों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ads

राजस्थान: दो बहनों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - October 27, 2021 / 12:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

बीकानेर, 26 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में बीकानेर जिले के नापासर पुलिस थानाक्षेत्र में मंगलवार को दो बहनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।

नापासर पुलिस थानाधिकरी जगदीश पांडार ने बताया कि नापासर निवासी दो सगी बहनों सरस्वती (18) व सरिता (13) ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि एक बहन ने कमरे में व दूसरी बहन ने बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को परिजनों ने इसकी जानकारी दी। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस दौरान माता पिता घर पर नहीं थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज शफीक