राजस्थान: कोटा में अलग-अलग घटनाओं में दो विद्यार्थियों ने आत्महत्या की

Ads

राजस्थान: कोटा में अलग-अलग घटनाओं में दो विद्यार्थियों ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 10:48 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 10:48 PM IST

कोटा, 20 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर दो विद्यार्थियों द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा और 21 वर्षीय बीएससी छात्र ने अलग-अलग घटनाओं में अपनी जान दे दी।

झालावाड़ सिटी पुलिस थाने के एएसआई शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि झालावाड़ सिटी पुलिस थाने के अंतर्गत धनवाड़ा क्षेत्र की निवासी विनीता सैनी ने सोमवार सुबह एक पुल से कालीसिंध नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिवार को सौंप दिया गया।

एक अन्य घटना में, पुलिस ने बताया कि आर के पुरम पुलिस थाने के अंतर्गत रोजाड़ी क्षेत्र के निवासी 21 वर्षीय अनिल जग्गा ने रविवार शाम अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था और कथित तौर पर नौकरी को लेकर परेशान था।

आर के पुरम पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और उसके इस कदम का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष