राजस्थान: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

Ads

राजस्थान: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 21, 2023 / 06:58 PM IST,
    Updated On - June 21, 2023 / 06:58 PM IST

जयपुर, 21 जून (भाषा) राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र में बुधवार को तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई।

बायतु थानाधिकारी बलदेव राम ने बताया कि बकरियां चराने गये दो किशोरों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रोशन (17) और विजय (15) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये तथा इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार