राजस्थान: महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, हालत गंभीर
राजस्थान: महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, हालत गंभीर
जयपुर, 10 अगस्त (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर जहर खा लिया और अपने दो बच्चों को भी जहर खिला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि तीनों को गंभीर हालत में जयपुर ले जाया गया है।
उसने बताया कि लालसोट थानाक्षेत्र में ममता मीणा (32) ने सोमवार सुबह यह कथित कदम तब उठाया जब उनके बच्चे नीलांशी (6) और शिवांश (4) स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे।
पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्य एम्बुलेंस की मदद से तीनों को दौसा के जिला अस्पताल ले गए।
अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला और उसके बच्चों का प्राथमिक उपचार किया तथा गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर ले जाने की सलाह दी।
पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे घरेलू कलह की आशंका है लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार

Facebook


