जयपुर, 13 फरवरी (भाषा) जयपुर के धानक्या रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
राजकीय रेल पुलिस थानाधिकारी सम्पत सिंह ने बताया कि धानक्या रेलवे स्टेशन पर सुबह अलवर के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अलवर निवासी अमरजीत सिंह कोली (25) के रूप में की गई है और वह जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और इस संबंध में अपराध पक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा कुंज
रंजन
रंजन