राजस्थान का गौरवशाली ‘हेल्थ मॉडल’ आज ‘वेंटिलेटर’ पर: अशोक गहलोत

Ads

राजस्थान का गौरवशाली ‘हेल्थ मॉडल’ आज ‘वेंटिलेटर’ पर: अशोक गहलोत

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 04:22 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 04:22 PM IST

जयपुर, 30 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने राज्य के विश्वस्तरीय हेल्थ मॉडल को ‘वेंटिलेटर’ पर ला दिया है।

गहलोत ने राज्य के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को हो रही परेशानी व चिकित्साकर्मियों की दिक्कतों के संदर्भ में कहा, “भाजपा सरकार ने राजस्थान के गौरव बन चुके हमारे विश्वस्तरीय हेल्थ मॉडल को आज खुद ‘वेंटिलेटर’ पर ला दिया है।”

उन्होंने एक बयान में कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि भीषण गर्मी में मरीज घर से पंखे लाने को मजबूर हैं और राजस्थान सरकार स्वास्थ्य सेवा (आरजीएचएस) का 2200 करोड़ रुपए का बकाया भुगतान न होने से इलाज ठप पड़ा है। हजारों फार्मासिस्टों की सेवाएं समाप्त कर और करोड़ों के उपकरणों को कबाड़ बनाकर सरकार प्रदेश की जनता की सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़ कर रही है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी (पूर्ववर्ती) कांग्रेस सरकार ने ‘राइट टू हेल्थ’ के जरिए जो गारंटी दी थी भाजपा ने उसे कुप्रबंधन की भेंट चढ़ा दिया है। जनता यह अन्याय देख रही है और वक्त आने पर इसका कड़ा जवाब देगी।”

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र