‘रजनीकांत फैन क्लब’ के सदस्य भाजपा में शामिल

Ads

'रजनीकांत फैन क्लब' के सदस्य भाजपा में शामिल

  •  
  • Publish Date - March 11, 2024 / 02:50 PM IST,
    Updated On - March 11, 2024 / 02:50 PM IST

चेन्नई, 11 मार्च (भाषा) ‘रजनीकांत फैन क्लब’ के कुछ सदस्य सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

अन्नामलाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता एच राजा ने पार्टी में उनके शामिल होने पर भाजपा शॉल से उनका स्वागत किया।

यह कार्यक्रम आज भाजपा की कोर कमेटी की बैठक से पहले आयोजित किया गया था। वहीं, इस बैठक में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गठबंधन से संबंधित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा राज्य में गैर-द्रमुक (द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम) और गैर अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाला गठबंधन बनाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री जी के वासन के नेतृत्व वाली तमिल मनीला कांग्रेस पहले ही भगवा पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो चुकी है।

भाषा

प्रीति वैभव रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार