राजनाथ ने चीन के रक्षा मंत्री से बिश्केक में मुलाकात की

Ads

राजनाथ ने चीन के रक्षा मंत्री से बिश्केक में मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 12:21 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 12:21 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन के अपने समकक्ष डोंग जून से बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर बातचीत की।

ऐसा बताया जाता है कि दोनों मंत्रियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर समग्र स्थिति की समीक्षा की।

सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से बातचीत कर खुशी हुई।’’

इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि सिंह और डोंग के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई।

रक्षा मंत्री ने रूस के अपने समकक्ष आंद्रेई बेलोसोव से भी मुलाकात की।

सिंह ने कहा, ‘‘बिश्केक में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसोव के साथ बातचीत अच्छी रही।’’

सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे।

भाषा सिम्मी अविनाश

अविनाश