Swati Maliwal Responds to Critics: स्वाति मालीवाल ने ‘गद्दार’ कहने वालों को दिया जवाब.. कहा, “मुझे पीटने वाला वो PA आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का Chief Advisor है”

Ads

Swati Maliwal Responds to Critics: स्वाति मालीवाल ने BJP जॉइन कर आलोचकों को जवाब दिया, AAP और केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 04:53 PM IST

Rajya Sabha MP Swati Maliwal Responds to Critics || Image- IANS File

HIGHLIGHTS
  • स्वाति मालीवाल ने BJP जॉइन कर आलोचकों को दिया जवाब
  • AAP और केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए
  • सोशल मीडिया पोस्ट में अपने संघर्ष और दर्द का जिक्र

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली। (Rajya Sabha MP Swati Maliwal Responds to Critics) पत्रकारों से बात करते हुए मालीवाल ने कहा कि उन्होंने यह कदम किसी मजबूरी में नहीं उठाया है, बल्कि पार्टी के कामों से प्रेरित होकर उठाया है। उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख के तौर पर काम करने के अपने अनुभव को याद किया और BJP से मिले सहयोग की तारीफ़ की।.

‘गद्दार’ कहने वालों को दिया सोशल मीडिया पर जवाब

भाजपा का दामन थामने के साथ ही स्वाति मालीवाल ने उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें लगातार ‘गद्दार’ कह रहे हैं। स्वाति ने लिखा, “जो लोग पूछते हैं कि मैंने AAP क्यों छोड़ी, कहते हैं मैंने “गद्दारी” कर दी। मैं आज उनसे दिल की बात करना चाहती हूँ।”

सांसद मालीवाल ने आगे लिखा, “मैंने 2006 में अरविंद केजरीवाल जी की संस्था से जुड़कर सामाजिक संघर्ष का रास्ता चुना था। झुग्गियों में रही, RTI की लड़ाई लड़ी, छोटे-छोटे गाँवों, बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाकर लोगों के लिए काम किया। अन्ना आंदोलन की सबसे युवा कोर कमिटी सदस्य बनी। उसके बाद पार्टी से लेकर Delhi Commission for Women तक हर जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। (Rajya Sabha MP Swati Maliwal Responds to Critics) सड़कों पर उतरी, लाठियाँ खाई, अनशन किए, महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ी। मेरे वर्षों के संघर्ष को देखकर पार्टी ने मुझे राज्यसभा भेजा। एक दशक बाद पहली बार कोई महिला AAP से संसद पहुँची थी। मुझे लगा था कि अब महिलाओं की आवाज़ संसद में रख पाऊँगी।”

मालीवाल ने आगे लिखा, “लेकिन संसद पहुँचने के कुछ ही महीनों बाद मेरी ज़िंदगी की सबसे दर्दनाक घटना हुई। Arvind Kejriwal जी के घर में मुझे उनके PA ने बुरी तरह पीटा, अपमानित किया। मेरी आत्मा तक घायल हो गई। मैंने तय किया कि मैं डरूँगी नहीं, लड़ूँगी।”

‘अब मैं दिल्ली के लिए पूरे दिल से काम करूँगी’ : मालीवाल

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैंने किसी मजबूरी में BJP जॉइन नहीं की है। मैं कई सालों से BJP के कामों में दिलचस्पी रखती रही हूँ, और मैं यह कहना चाहूँगी कि जब मैं दिल्ली महिला आयोग में काम कर रही थी, तो मैंने पूरी तरह से निष्पक्ष होकर काम किया। मुझे BJP की तरफ़ से भी बहुत सहयोग मिला, इसलिए आज मैं बहुत भावुक हूँ। यह मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम दिन है। मैं ईश्वर की बहुत आभारी हूँ, मैं पूरे BJP नेतृत्व की बहुत आभारी हूँ, और अब मैं दिल्ली के लिए पूरे दिल से काम करूँगी।”

AAP पर लगाए कई गंभीर आरोप

मालीवाल ने आगे AAP और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन पर पिछले 10 सालों में कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने 2025 में BJP सरकार बनने के बाद CM रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की। मालीवाल ने कहा, “पिछले 10 सालों में, हमने देखा है कि कैसे अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने बहुत ज़्यादा कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार किया। सड़कों की हालत बहुत ख़राब थी, पानी की व्यवस्था बहुत बुरी थी, और दिल्ली के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे थे। (Rajya Sabha MP Swati Maliwal Responds to Critics) पिछले दो सालों में, रेखा गुप्ता जी की सरकार ने बहुत काम करने की कोशिश की है, हालाँकि अभी भी और काम किया जाना बाकी है, और इसे हासिल करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।”

गौरतलब है कि, मालीवाल आप के उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल थीं, जिनका 24 अप्रैल को भाजपा में विलय हो गया था। अन्य में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता शामिल थे।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक

गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज

Q1. स्वाति मालीवाल ने आलोचकों को क्या जवाब दिया?

A. उन्होंने खुद को गद्दार नहीं बताया और पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

Q2. मालीवाल ने AAP पर क्या आरोप लगाए?

A. उन्होंने हिंसा, अपमान और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

Q3. मालीवाल ने BJP नेतृत्व के बारे में क्या कहा?

A. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कामों की सराहना की।