Ramdan Early Leave Govt Order || Image- IBC24 News File
हैदराबाद: तेलंगाना की कांग्रेसनीत रेवंथ रेड्डी सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर पवित्र रमज़ान माह के दौरान मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। (Ramdan Early Leave Govt Order) सरकार ने राज्य के सभी मुस्लिम सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, संविदा और आउटसोर्सिंग स्टाफ, बोर्ड और निगमों के कर्मचारी तथा सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यालय और स्कूल से शाम 4 बजे छुट्टी देने की अनुमति दे दी है।
यह आदेश मेमो नंबर 677/Poll.B/26 दिनांक 17 फरवरी 2026 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने यह सुविधा इसलिए दी है ताकि मुस्लिम कर्मचारी रमज़ान के दौरान रोज़ा रखकर समय पर इफ्तार कर सकें। यह वैकल्पिक व्यवस्था पूरे रमज़ान माह तक लागू रहेगी, जो 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर लगभग 29 से 30 दिनों तक चलेगा। इससे पहले भी तेलंगाना सरकार हर वर्ष इसी तरह की सुविधा देती रही है।
हालांकि इस मामले पर भाजपा की राय अलग है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इस बारें में कहा, “तीस दिन बहुत लंबा समय होता है। हालांकि रमज़ान का महीना भी बहुत पवित्र महीना है, लेकिन पर्सनली, मेरा मानना है कि काम ही इबादत है। (Ramdan Early Leave Govt Order) यह भक्ति का एक रूप है। इसलिए, अगर मैं सिर्फ़ घंटी नहीं बजाता बल्कि असल में लोगों के लिए काम करता हूं, तो मुझे बेहतर लगता है। इतनी लंबी छूट देना मुस्लिम वोटरों को खुश करने के लिए है ”
Agra, Uttar Pradesh: Union MoS S.P. Singh Baghel says, “Thirty days is a very long period. Although the month of Ramadan is also a very sacred month, personally, I believe that work is worship. It is a form of devotion. So, if I don’t just ring the bell but actually work for… pic.twitter.com/hsLMu1IKkf
— IANS (@ians_india) February 18, 2026
इसी तरह आंध्र प्रदेश सरकार ने भी समान छूट दी है, जिससे दोनों राज्यों में मुस्लिम कर्मचारियों को राहत मिली है। यह नीति रमजान 2026 के चंद्रमा दिखने के आधार पर शुरू हुई है, और इससे हजारों मुस्लिम कर्मचारियों को फायदा होगा। (Ramdan Early Leave Govt Order) सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठानों के लिए है और कार्यक्षमता पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि आपात सेवाओं में छूट नहीं मिलेगी। यह फैसला राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय की भावनाओं का सम्मान करता है।
आंध्र प्रदेश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों जो सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, अनुबंधित/आउटसोर्सिंग में हैं, उन्हें रमजान (18 फरवरी से 19 मार्च 2026) के दौरान एक घंटा पहले छुट्टी देने का आदेश जारी किया है, ताकि वे नमाज और इफ्तार कर सकें। हालांकि आपातकाल में छूट नहीं होगी। (Ramdan Early Leave Govt Order) इस फैसले का विरोध भी किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग इसे सही भी बता रहे हैं। अन्य राज्यों में ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं मिली है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में अल्पसंख्यक आयोग/कांग्रेस नेताओं द्वारा मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है।
रमज़ान 2026 की शुरुआत 18 फरवरी 2026 से मानी जा रही है। हालांकि इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, इसलिए अलग-अलग देशों और शहरों में चांद दिखने के अनुसार तारीख में एक दिन का अंतर हो सकता है। भारत में भी चांद दिखने की पुष्टि के बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाती है। रमज़ान का महीना लगभग 29 या 30 दिनों तक चलता है और इसके बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है।